प्रतापगढ़ के राजापुर में शांति विलास हॉस्पिटल द्वारा लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच

प्रतापगढ़ के राजापुर में शांति विलास हॉस्पिटल द्वारा लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच

संवाददाता: अमित शुक्ला | विकासखंड बाबागंज के राजापुर बिंधन में मंगलवार को शांति विलास हॉस्पिटल द्वारा जनसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत कृतार्थ मेडिकल स्टोर, डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी के भवन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर शांति विलास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच और दवा वितरण किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

  • नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ – डॉ. अजय शुक्ला
  • वरिष्ठ नेत्र सर्जन – डॉ. ए.के. द्विवेदी
  • फिजिशियन – डॉ. शुभम
  • डॉ. योगेश मिश्रा

स्वास्थ्य शिविर में करीब 400 से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच की गई, जिसमें शामिल रहे:

  • ईसीजी
  • ब्लड टेस्ट
  • दूरबीन से नाक व कान की जांच

साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाओं का भी वितरण किया गया। सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।

कथा वाचक ने किया उद्घाटन
कथा वाचक ने किया उद्घाटन

कथा वाचक ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर कथा वाचक देवव्रत जी महाराज ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर लोगों को नियमित जांच के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवियों की रही उपस्थिति

समाजसेवियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर आदर्श पांडे, पूर्व प्रधान बबलू यादव, अतुल तिवारी, चंदन तिवारी, जयशंकर शुक्ला, यूट्यूबर दीपक मिश्रा, निर्भय सिंह, आशीष सिंह व दीपूसिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शांति विलास हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रीय जनता के लिए राहतभरी पहल साबित हुआ और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने का प्रयास सफल रहा।

ये भी पढ़ें नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें