प्रवर्तन जोन-05 के क्षेत्र में अवैध कालोनियों को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही

प्रवर्तन जोन-05 के क्षेत्र में अवैध कालोनियों को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक-27-मई-2026उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में

आज दिनांक 27.05.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-05 के नेतृत्व में वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004435 में वादी श्री दिनेश कुमार, श्री राकेश कुमार व श्री लोकेश कुमार पुत्रगण बनवारी लाल द्वारा खसरा सं0-3823मि0, उस्मान गढी, गन्दे नाले पर ग्राम डासना गाजियाबाद पर लगभग 3000 वर्ग मी0 भूमि पर कच्ची सडक बनाकर प्लाटिंग कार्य/अवैध कालोनी काटी जा रही है। वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004394 में वादी श्री अनिल जैन द्वारा शौर्यपुरम जयपुरिया गाजियाबाद पर लगभग 4000 वर्ग मी0 भूखण्ड जो स्वीकृत डी.पी.आर. में स्कूल/कालेज की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर प्लाट काटे जा रहे है। एवं वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004473 में वादी श्री अनिल जैन द्वारा शौर्यपुरम शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद पर लगभग 1000 वर्ग मी0 भूखण्ड जो स्वीकृत डी.पी.आर. में दर्शित सडक में आर0सी0सी0 के कॉलम खडे किए गए है। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-05 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें