गाजीपुर: अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह, कवियों ने बांधा समां
रिपोर्ट: पंडित कृष्ण बिहारी त्रिवेदी (ब्यूरो चीफ)
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में
दिनांक 8 मार्च 2026, रविवार को शाम 7:00 बजे हरिशंकरी स्थित श्री राम चबूतरा पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य और रंगारंग कविताओं से उपस्थित लोगों को
हंसी और उत्साह से ओत-प्रोत कर दिया। कवियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह से होली के रंगों और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में कमेटी की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए नाश्ता और ठंडाई की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने सहभागिता कर
आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,
गोपाल जी पांडे, लक्ष्मी नारायण, मंत्री प्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी (मन्नू), कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, संजय कुमार चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें पानीपत के समालखा ब्लॉक में नए सत्र के प्रवेश उत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित ।












