26 वें महाकाल महोत्सव में भयहरण महादेव का हुआ भव्य शिवाभिषेक
महाशिव रात्रि मेला हेतु पुलिस व कार्यकर्ता मुसतैद
रहेगी चाक चौबंद सुव्यवस्था
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़


प्रतापगढ. प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 26 वें महाकाल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रबन्ध समिति द्वारा भव्य पूजन हुआ. सत्य सनातन धर्म संगोष्ठी में प्रसिद्ध संत जंगल बाबा व श्रृंगवेरपुर धाम के अध्यक्ष व बोर्ड आफ रिवेन्यु बार के अध्यक्ष बाल कृष्ण पांडेय तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ बिमला व्यास ने सनातन धर्म के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किया. भयहरण नाथ धाम के महासचिव समाज शेखर ने पत्नी प्रीति समाज व संत व बिद्वान अतिथियों के साथ भागवान भोले नाथ का विधिवत पूजन अर्चन किया. आचार्य श्रवण शास्त्री जी द्वारा अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व मुख्य पुजारी भोला नाथ तिवारी के संयोजन में पूजन की भव्य व्यवस्था हुई. महासचिव समाज शेखर ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर चौकी प्रभारी राजीव वर्मा व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र से सभी व्यवस्था पर चर्चा कर ट्रैफ़िक, मेला भीड़ नियंत्रण आदि पर सावधानी पूर्वक कार्य किये जाने की अपेक्षा की. मेला व मन्दिर क्षेत्र में 12 पॉइंट चिन्हित किया गया है जहाँ पुलिस की सतर्क व्यवस्था की गई है. धाम में अस्थाई पुलिस चौकी प्रशासनिक कार्यालय में बना है. जिसमे पर्याप्त संख्या में टर्न बाई टर्न पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हैं. वहीं प्रबन्ध समिति व मन्दिर मेला समिति के कार्यकर्ता सभी व्यवस्था में सहयोग हेतु तत्पर है. सुबह 4 बजे से जनता जनार्दन व श्रद्धालु भक्तो की दर्शन व्यवस्था होगी. मेला नियंत्रण कक्ष व भूला भटका शिविर सुबह से ही चलेगा. दिन भर मेला सुव्यवस्था हेतु सभी को अपनी निष्टावान जिम्मेदारी निभाने का महासचिव ने सभी से आवाहन किया. इस अवसर पर संगठन सचिव राज किशोर मिश्र व उप सचिव हेमराज अग्रहरी , मंदिर समिति से सहायक पुजारी रामू तिवारी, तेज प्रताप सिंह, भानु सिंह तथा मेला समिति के प्रदीप सिंह, पदाधिकारी गणों ने अपनी भूमिका निभाई।












