वट सावित्री व्रत पर पत्नी ने पति को पीटा, सालियों ने भी जमकर लगाई चप्पलों की बरसात
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल रोड पर वट सावित्री व्रत के दिन एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली पत्नी ने खुद ही पति की धुलाई कर दी। मामला तब और रोचक हो गया जब पत्नी की बहनों ने भी मिलकर जीजा की चप्पलों से पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी और मायके जा रही थी। रास्ते में ही पति ने उसे रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। यह सब देख पास में ही मौजूद पत्नी की बहनें भड़क उठीं और उन्होंने बहन का साथ देते हुए जीजा पर हमला कर दिया।
सड़क पर चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात देख राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल मौदहा कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे वट सावित्री व्रत का ‘उलटा दृश्य’ कहकर मजाक में ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें कानून को ताक पर रखकर दबंगो ने महिला बरसाया लठ












