हाथरस में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, चार घायल; तीन की हालत नाज़ुक

हाथरस में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, चार घायल; तीन की हालत नाज़ुक

सावंददाता– अश्वनी कुमार

हाथरस। जलेसर रोड पर गांव लाडपुर के पास देर रात हुए गंभीर सड़क हादसे में बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव दतोरा निवासी 25 वर्षीय मनीष पुत्र अशोक कुमार अपना ई-रिक्शा लेकर हाथरस से लाडपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।

दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक मनीष, 45 वर्षीय सुभाष पुत्र राम खिलाड़ी निवासी जलालपुर तथा 25 वर्षीय प्रेम शंकर पुत्र नेहाल सिंह सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें