हाथरस में हाईटेंशन लाइन ने ली लापरवाही की पोल, संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलसा

हाथरस में हाईटेंशन लाइन ने ली लापरवाही की पोल, संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलसा

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। नगला कुंवरजी झोपड़ी में शनिवार को विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे एक संविदा बिजली कर्मी को अचानक करंट लग गया। करंट की चपेट में आते ही वह पोल से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए। घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के ओडपुरा निवासी 50 वर्षीय प्रकाश पुत्र सुनहरी लाल विद्युत विभाग में संविदा कर्मी हैं। घटना के समय वह नगला कुंवरजी झोपड़ी स्थित विद्युत पोल पर हाईटेंशन लाइन में काम कर रहे थे। बताया गया कि प्रकाश ने कार्य शुरू करने से पहले विधिवत शटडाउन लिया था, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही विद्युत स्टेशन से अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसी बीच हाईटेंशन लाइन में करंट आ गया और प्रकाश करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, विभागीय जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल प्रकाश को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य विद्युत कर्मचारी और अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि कार्य के दौरान शटडाउन के बावजूद लाइन में बिजली कैसे बहाल की गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal