पुलिस का ‘ऑपरेशन दस्तक’ प्रतापगढ़ में अपराधियों का डिजिटल सत्यापन, अपराध नियंत्रण को मिला बूस्ट!
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ अपराधों पर नकेल कसने और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और तकनीकी-आधारित पहल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक भूकर के विशेष निर्देश पर, जिले भर में ‘ऑपरेशन दस्तक’ अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया, जिसके तहत सूचीबद्ध अपराधियों के डिजिटल डेटा को ‘त्रिनेत्र ऐप’ में अपडेट किया गया है।
त्रिनेत्र ऐप बना अपराध नियंत्रण का नया हथियार
इस अनूठे अभियान का मुख्य उद्देश्य जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों की हर गतिविधि पर तकनीकी निगरानी के माध्यम से कड़ा नियंत्रण स्थापित करना है।
हत्या, लूट, चोरी, और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों को संबंधित थानों में बुलाया गया।
थाने में बुलाकर, पुलिस टीम ने प्रत्येक अपराधी के व्यक्तिगत विवरणों का गहन सत्यापन किया।












