एटा: शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश, शिक्षक करेंगे सरकारी कार्य

जिला संवाददाता काव्यांश रावत एटा। भीषण शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एटा के निर्देश पर जनपद एटा के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अवकाश नहीं होगा। सभी शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और नियमित सरकारी कार्यों का निष्पादन करेंगे।

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के निर्देश समय-समय पर जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनरेगा पार्क को दुरुस्त करने को लोकपाल ने ग्राम प्रधान व सचिव को दिया सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें