राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनरेगा पार्क को दुरुस्त करने को लोकपाल ने ग्राम प्रधान व सचिव को दिया सख्त निर्देश

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनरेगा पार्क को दुरुस्त करने को लोकपाल ने ग्राम प्रधान व सचिव को दिया सख्त निर्देश

जिला संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय. प्रतापगढ़ । लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जन सुनवाई तथा संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को निरंतर जारी रहा । राजमार्ग चित्रकूट से अयोध्या बाया प्रयागराज मुख्य मार्ग के किनारे स्थित मनरेगा पार्क की दुर्दशा को संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत राजगढ़ के प्रधान व सचिव को बुलाकर उनका पक्ष सुना।लोकपाल ने स्पष्ट रूप से प्रधान व सचिव को पार्क को तत्काल साफ सफाई व रंगाई पुताई कराके जनोपयोगी व उदेश्य पूर्ण बनाने का निर्देश दिया। लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सदर ब्लाक को पर्यवेक्षण कर सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत राजगढ़ के मनरेगा पार्क की दुर्व्यवस्था की दशा बदलने के निर्देश दिया।

प्रधान मनोज सिंह ने बताया कि रोजगार सेवक सहयोग नही करते जिससे ग्राम का मनरेगा कार्य बाधित होता है जिस पर लोकपाल ने सचिव को निर्देश दिया कि सम्बन्धित ग्राम सेवक को नोटिस करें और 23 दिसंबर को अनिवार्य रूप से ग्राम रोजगार को सूचित कर लोकपाल कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सचिव को पार्क को दुरुस्त करा के इसी तिथि को अवगत कराने को कहा है। लोकपाल ने मांधाता ब्लाक के धनीपुर ग्राम के सचिव हरीश पांडेय व बाबा बेलखर नाथ ब्लाक के पिपरी खालसा ग्राम के सचिव ने उपस्थिति होकर अपेक्षित आख्या प्रस्तुत की।

ये भी पढ़ें दशम एटा पुस्तक महोत्सव में बौद्धिक संवाद, पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें