जिलाधिकारी के निर्देशन में शीतलहर से बचाव हेतु प्रशासन अलर्ट, जनपद में व्यापक इंतजाम

जिलाधिकारी के निर्देशन में शीतलहर से बचाव हेतु प्रशासन अलर्ट, जनपद में व्यापक इंतजाम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा, 19 दिसम्बर 2025 (सू0वि0)। शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन एवं जनपद एटा में लगातार बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में आमजन को ठंड से राहत दिलाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। ठंड के प्रकोप से कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

इसी क्रम में तहसील सदर एटा क्षेत्र में कुल 16 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करते हुए नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों, यात्रियों, श्रमिकों एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके। अलाव की व्यवस्था तहसील परिसर, जिला अस्पताल परिसर, गंजडुण्डवारा बस स्टैण्ड, रोडवेज बस स्टैण्ड, माया पैलेस चौराहा, नन्नूमल चौराहा, शिकोहाबाद रोड, शिकोहाबाद बस अड्डा, प्रेम नगर चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा, पुलिस चौकी क्षेत्र, हनुमान चौक गारहरा, हारपीटल चौक गारहरा सहित अन्य प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यात्रियों एवं बेसहारा व्यक्तियों के रात्रि ठहराव की सुविधा के लिए जनपद में रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था की गई है। उप जिलाधिकारी एटा द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने वहां ठहरे लोगों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश, बिस्तर एवं पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में जिला अस्पताल परिसर एटा, रोडवेज बस स्टैण्ड, नगर पंचायत सकीट एवं नगर पंचायत मिरहवी में रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ ठंड के दौरान यात्रियों एवं जरूरतमंदों को सुरक्षित रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके साथ ही पीपल अड्डा, रोडवेज बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन द्वारा जरूरतमंद, निर्धन एवं निराश्रित व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा उन्हें ठंड से बचाव हेतु कम्बल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सतत रूप से की जा रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अत्यधिक ठंड के समय सावधानी बरतें तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ये भी पढ़ें एटा: शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें