उज्जैन-नागदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल

उज्जैन-नागदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल

संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन

उज्जैन-नागदा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उन्हेल टोलकांटे से लगभग 5 किलोमीटर पहले उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आईसर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में उज्जैन निवासी देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश शर्मा उर्फ रिंकू भैया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे में घायल प्रवेश मारोठिया सहित एक अन्य युवक को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए उज्जैन के ग्लोबल हॉस्पिटल और अवंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal