भाजपा जिला इकाई के विस्तार में भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा के कद्दावर नेताओं द्वारा पार्टी की गाइडलाइंस से हटकर टीम बनाने में किया गया धोखा।।
प्रतापगढ़ में पार्टी गाइड लाइन के इतर हो गया जिला कार्य समिति का गठन, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी। आखिर जब उम्र का किया गया था, निर्धारण तो 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को क्यों बनाया गया पदाधिकारी।।पार्टी द्वारा गाइड लाइन जारी किया था कि कार्य समिति में शामिल होने वालो की उम्र 30 से 50 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। किंतु कई ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है कि जिसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।।कटरा गुलाब सिंह इलाके के रहने वाले पियूष शुक्ला (ज्योतिषी) का कहना है कि वह पिछले दो पीढ़ियों से पार्टी से जुड़े हुए है। वह पदाधिकारी बनने की सभी अहर्ता पूरी कर रहे है किंतु संगठन में उन्हें स्थान नहीं दिया गया।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
ये भी पढ़ें पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी इनामी बदमाश ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली












