ईद पर्व के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा ईदगाह भुलियापुर का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
ईद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, उपजिलाधिकारी सदर एवं मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह भुलियापुर का स्थलीय निरीक्षण कर ड्यूटी की सघन चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ईदगाह परिसर, आसपास के क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश/निकास बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, तैनाती एवं सतर्कता का आंकलन करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए, निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध/अवांछनीय गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखें।। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को ईद पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।।
उक्त अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।












