मैनपुरी में यातायात माह 2025 का शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का संकल्प लेकर निकली रैली

मैनपुरी में यातायात माह 2025 का शुभारंभ: सड़क सुरक्षा का संकल्प लेकर निकली रैली

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। पुलिस लाइन मैनपुरी में शनिवार को यातायात माह 2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों और नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। एसपी गणेश प्रसाद साह ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है। हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और शराब पीकर ड्राइविंग से बिल्कुल बचें। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र, पुलिसकर्मी और समाजसेवी शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनसे सड़क सुरक्षा में सहयोग की अपील की गई।

एसपी ने कहा कि यदि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तो मैनपुरी को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त जिला बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे माह के दौरान जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली प्रतियोगिताएं और हेलमेट-जांच अभियान चलाया जाएगा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें