अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवव्रतजी महाराज ने दिखाई मानवता: सड़क हादसे में घायल दो युवकों की बचाई जान
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरीकपुर नहर के पास कल शाम हुए भीषण सड़क हादसे में आमने-सामने टकराई दो मोटरसाइकिलों के सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़प रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवव्रतजी महाराज ने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर रुककर घायलों की मदद की।
महाराज ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच सकी। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं।
स्थानीय लोगों ने देवव्रतजी महाराज की त्वरित मदद और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और मानवीय पहल ने आज दो परिवारों को बड़ी अनहोनी से बचा लिया।












