यूपी बोर्ड में प्रतापगढ़ का जलवा,हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में जिले के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के घोषित परिणामों में एक बार फिर ‘बेला की धरती’ प्रतापगढ़ का दबदबा देखने को मिला है। जिले के मेधावी छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाकर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। कोचिंग संस्थान की चमक और मार्गदर्शन से मिली सफलता आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के बाघराय कुंडा में स्थित सक्सेस पावर क्लासेस एंड इंस्टिट्यूट में पलक त्रिपाठी ने कक्षा 12वीं में 92% लाकर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं अनु यादव 91% एवं हाई स्कूल में रिचा पांडे 93% रिचा पांडे,शुभी पांडे 93.16 साक्षी 91% लाकर इंस्टिट्यूट का मान बढ़ाया। इसके अलावा आपको बता दें कि इस शानदार परिणाम के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थान सक्सेस पावर क्लासेस एंड इंस्टीट्यूट के संचालक पंकज विश्वकर्मा का अहम योगदान रहा है।
परिणाम आते ही शहर के कोचिंग सेंटर्स के बाहर जश्न का माहौल देखा गया। इसके अलावा आपको बता दें कि इंस्टिट्यूट के संचालक पंकज विश्वकर्मा अध्यापक रमाशंकर, राकेश, सुनील ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल छात्रों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों, कोचिंग मार्गदर्शकों और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है।
ये भी पढ़ें प्राचीन कुशगढ़ धाम में गूंजा जय श्री राम: भव्य राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा












