रंगदारी मांगने वाले पत्रकार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी दिनांक 26.02.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त आफताब आलम द्वारा वादी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी लेना।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर सुसंगत धारा 308 (5)/352/351(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
तत्पश्चात आज दिनांक 28.02.2026 को थाना लोनी बार्डर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त आफताब आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी जीडीए फ्लैट सोसाइटी नीयर सेवाधाम चौकी थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त आफताब आलम उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं पेशे से पत्रकार हूँ। पीडित से मेरे द्वारा पत्रकारिता का भय दिखाकर कुछ रुपये वसूल लिये थे।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता-
आफताब आलम पुत्र अलाउद्दीन निवासी जीडीए फ्लैट सोसाइटी नीयर सेवाधाम चौकी थाना,लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 44 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा थाना मधुबन बापूधाम पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली प्लिस टीम-
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें अवैध कालोनियों पर जी०डी०ए० ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही












