Jhansi: खुलेआम बिक रही कच्ची शराब, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन मौन

उल्दन में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन मौन

संवाददाता – दैनिक चक्र न्यूज़ झांसी: उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अमनपुरा रोड के किनारे खुलेआम प्लास्टिक की बोरियों और कट्टियों में रखकर कच्ची शराब बेची जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह गतिविधि लंबे समय से चल रही है और कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नशे में धुत शराबी अक्सर उनके घरों के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध शराब बिक्री से न सिर्फ सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस मौन हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें एटा में वृक्षारोपण तथा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सम्पन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया