राजीव यादव व शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह पर बड़ी कार्यवाही, लाखों की संपत्ति कुर्क

राजीव यादव व शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह पर बड़ी कार्यवाही, लाखों की संपत्ति कुर्क

प्रतापगढ: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेख में हत्या सहित विभिन्न संगीन आरोपों में दर्ज 16 मुकदमे से घिरे राजीव यादव पर कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 82 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिया गया।

राजीव यादव, जो कभी सपा जिलाध्यक्ष छवि नाथ यादव गैंग के सक्रिय सदस्य और पूर्व राजा भैया के पीआरओ रह चुके हैं, मानिकपुर के गोतनी के निवासी हैं। वर्तमान में वे जेल में निरुद्ध हैं।

इसी कड़ी कार्रवाई में पुलिस ने शराब माफिया सुधाकर सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह की भी करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया।

प्रशासन की यह सख्त पहल शासन के निर्देशानुसार की जा रही है, ताकि अपराधियों के गलत कृत्यों पर अंकुश लगाया जा सके।

इस कार्यवाही से अपराधी समाज में खलबली मच गई है। प्रशासन का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से आने वाले दिनों में अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी और समाज में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित होगा।

???? आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: मलवां उपकेन्द्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही, पेड़ पर करंट प्रवाहित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal