एटा मेडिकल कॉलेज में लिफ्टें बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानियाँ: लापरवाही पर तीमारदारों में आक्रोश।

एटा मेडिकल कॉलेज में लिफ्टें बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानियाँ: लापरवाही पर तीमारदारों में आक्रोश।

संवादाता अमन अहमद।

एटा मेडिकल कॉलेज में लिफ्टों के बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में कुल 4 लिफ्टें स्थापित हैं, लेकिन इनमें से 2 कई दिनों से पूरी तरह खराब पड़ी हैं, जबकि शेष 2 लिफ्टों पर भार सीमा (लिमिट) के चलते प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में गंभीर रूप से मरीज, बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ लोग सबसे अधिक परेशान हैं। लिफ्टें बंद होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर सीढ़ियों से ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है। तीमारदार बताते हैं कि लंबे इंतज़ार के बाद भी लिफ्ट का उपयोग नहीं मिल पाता, जिसके चलते उन्हें मजबूरन सीढ़ियों से मरीजों को ऊपर-नीचे ले जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों की तकलीफ बढ़ रही है और तीमारदारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन लिफ्टों की मरम्मत में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लिफ्टों की दुरुस्ती नहीं हुई, तो किसी बड़ी परेशानी या दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। मरीजों व परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें