महेशगंज थाने को मिले नए थाना प्रभारी, उप निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी संभालेंगे कमान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से उप निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी को महेशगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार तिवारी अब महेशगंज थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अनुशासन और कर्मठता के लिए पुलिस विभाग में अलग पहचान रखते हैं। पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्य व्यवहार और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें पहली बार थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
महेशगंज थाने की कमान मिलने के बाद क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
ये भी पढ़ें ककरम गाँव में किसान गोष्ठी संपन्न: हाइब्रिड धान की उन्नत खेती पर दी गई जानकारी












