बाबा भयहरण नाथ धाम में कोरम के अभाव में प्रबंध समिति की बैठक स्थगित

बाबा भयहरण नाथ धाम में कोरम के अभाव में प्रबंध समिति की बैठक स्थगित, अब 16 नवंबर को होगी चर्चा


प्रसिद्ध पांडव कालीन बाबा भयहरण नाथ धाम की प्रबंध संस्था
भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान की कार्य समिति की बैठक
कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई है। संस्था की अगली बैठक अब
16 नवंबर 2025 को पुनः आयोजित की जाएगी,
जिसमें निर्णय हेतु कोरम का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

जानकारी के अनुसार, बैठक में धाम के अध्यक्ष आचार्य राजकुमार शुक्ल
और उपाध्यक्ष (प्रशासन) बबन सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है
कि अगली बैठक में अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कार्यालय प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी सदस्यों से वार्ता करके
बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

इस संबंध में महासचिव समाज शेखर ने बताया कि
वर्तमान में शादी-ब्याह और खेती-किसानी के कार्यों में ग्रामीण लोग व्यस्त हैं,
जिसके चलते कई सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सके।
उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

आगामी 16 नवंबर की बैठक में
5 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले
वार्षिक अधिवेशन की रूपरेखा तय की जाएगी।
यह अधिवेशन विश्व स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति आयोजित किया जाता है।
बैठक में प्रतिभाग सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी
कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें