महिला आयोग की सदस्य ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
संवाददाता ब्रिजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर । सेवा पखवाड़ा के सातवें दिन भी पं. अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में लगी चित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने इसकी सराहना की और कहा कि यह न्यू इंडिया 2047 के संकल्प को साकार करती है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि से जुड़ी योजनाओं को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इससे पूर्व अंजू प्रजापति ने सर्किट हाउस में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गृहणियों से सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें मिशन शक्ति के तहत एटा पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक












