मुठभेड़ के दौरान असलहा तश्कर अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार
संवाददाता ब्रिजेन्द्र मौर्य
चोरी की दो बाइक समेत आठ अदद देशी तमंचे, एक देशी पिस्टल बरामद
फतेहपुर । गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार अवैध असलहा तश्कर व हिस्ट्रीशीटर समेत तीन अंतर्जनपदीय शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस टीम ने दो चोरी की बाइक, आठ अदद देशी तमंचे, एक अदद देशी पिस्टल मय 14 अदद जिंदा व खोखा कारतूस समेत दो बाइके दो अदद एंड्रॉयड व की पैड मोबाइल व एटीएम पैन कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, भी बरामद किया है।
बता दें कि बीती देर रात गाजीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह, उपनिरीक्षक विशाल यादव, अपने हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र के औगासी पुल के पास सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी दो बाइको में सवार तीन सन्दिग्ध लोग आते दिखाई पड़े, पुलिस टीम ने जब उनको रुकने का इशारा किया, तो बाइको को मोड़ भागने का प्रयास करने लगे, जो बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। संदिग्धों के पास से पुलिस ने कई अवैध असलहे बरामद किए। पुलिसिया पूछताछ के दौरान तीनो अभियुक्तों ने अपने नाम फईम उर्फ राजू पुत्र फरीद खाँ निवासी निमनी पर थाना कोतवाली जनपद बांदा, हेशाम शेख उर्फ हासिम पुत्र रफीख निवासी सिरसल थाना रानी की सराय जिला आजमगढ़ व अब्दुल पुत्र स्व० सफीख निवासी निमनीपर कोतवाली जिला बांदा बताया। उन्होंने बताया कि और असलहे औगासी पुल के पास छिपा कर रखे हैं। जब पुलिस हाशिम को लेकर उस स्थान पर पहुंची तो उसने तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू किया, गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में जा धँसी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, अन्य दोनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया, घायल अभियुक्त हेशाम उर्फ हाशिम को पुलिस ने इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है।
घटनास्थल से पुलिस टीम ने दो बाइको व आठ अदद देशी तमंचा व एक पिस्टल समेत 14 अदद जिंदा व खोखा कारतूस, एंड्रॉयड व कीपैड मोबाइल, अन्य कागजात व बैंक एटीएम भी बरामद किया है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो में हाशिम को पुलिस ने पेशेवर शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर करार देते हुए उसके खिलाफ स्थानीय थाने समेत, थाना रानी की सराय आजमगढ़, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ में आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकद्दमे पूर्व से दर्ज होने का दावा किया है, जबकि फईम के ख़िलाफ स्थानीय थाने समेत गाजीपुर व जाफ़रगंज थाने में तीन संगीन आपराधिक मुकद्दमे पूर्व से दर्ज होने का दावा किया है। गिरफ्तार किये गये तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने सुसंगत धाराओ में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें महिला आयोग की सदस्य ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन












