एटा में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

एटा में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

 संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के जलेसर बाईपास पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक बड़े अजगर को बरगद के पेड़ पर लिपटा हुआ देखा। अजगर दिखाई देने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार के जंगली जीव को देखकर अफवाह न फैलाएं और न ही किसी प्रकार की हानि पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।

गनीमत रही कि अजगर के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। और ग्रामीणों में दहशत बना रहा है ग्रामीण अपने खेतों में भी जाने से डरने लगे है कि जब अजगर पेड़ पर लटका हुआ था तो कहीं खेतों में न मिल जाए ग्रामीणों में इस बात को लेकर दहशत मचा हुआ है जबकि अजगर पकड़ा गया है वन विभाग की टीम द्वारा उसे जंगल में भी छोड़ दिया गया ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal