4 बच्चों की मां समधी के साथ हुई फरार, समाज में मचा हड़कंप

रिश्ते हो रहे तार तार.. सास- दामाद के बाद अब समधी संग फरार हो गई 4 बच्चो की माँ 

बदायूं: UP के अलीगढ़ में सास के दामाद संग फरार होने की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि अब बदायूं जिले के दातागंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां अपने समधी संग फरार हो गई है। पीड़ित पति, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता के बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ विल्लू से अनैतिक संबंध बन गए थे।

शैलेंद्र रोडवेज में चालक है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के चलते आस-पड़ोस के लोग भी उसकी मौजूदगी पर सवाल नहीं उठाते थे।पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी तीन बार समधी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे रोक लिया गया। मगर इस वह रात के अँधेरे मे घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई।

ये भी पढ़ें गोरखपुर: प्रेमिका के बुलावे पर घर गया युवक, काट दिया प्राइवेट पार्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें