बेवर में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत

बेवर में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत

संवादाता: पंकज मिश्रा

बेवर (मैनपुरी)। बेवर कस्बे में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती पेट दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंची थी। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर निजी नर्सिंग होम से उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत इंजेक्शन के रिएक्शन, इलाज में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें