“फोन नहीं, समाधान नहीं — बेमेतरा बिजली व्यवस्था पूरी तरह फेल!”
“जिम्मेदारी से भागते अधिकारी, अंधेरे में डूबा वार्ड 15” “बिजली गुल, सिस्टम सुस्त — जनता बेहाल, अफसर बेपरवाह!” “नगर पालिका vs बिजली विभाग: खेल में पिस रही आम जनता”
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा के नयापारा स्थित वार्ड क्रमांक 15 नयापारा बेमेतरा में गली लाइन पूरी तरह बंद होने से क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारीAE गुलाब साहू को फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना जरूरी नहीं समझा। वार्डवासियों का आरोप है कि किसी भी समस्या के दौरान संपर्क करने पर वे कभी फोन नहीं उठाते, जिससे जनता की परेशानी और बढ़ जाती है। स्थिति से परेशान होकर लोगों ने कार्यपालन अधिकारी भटनागर साहब से संपर्क किया। इस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गली लाइट का कार्य उनके विभाग के अंतर्गत नहीं आता और यह जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके बाद नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद एक घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने का यह खेल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता भुगत रही है।












