जनपद एटा: मारहरा तिराह पर चौकी इंचार्ज गगनदीप ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा। जनपद एटा के मारहरा तिराह पर मंगलवार को चौकी इंचार्ज गगनदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना कागजात और यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 बाइक समेत कई अन्य वाहनों का चालान किया।
चेकिंग के दौरान सब-इंस्पेक्टर गगनदीप ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाड़ी के कागज, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा वाहन के साथ रखना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि “सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तभी संभव है जब लोग नियमों का पालन करें। वाहन की सुरक्षा तभी है जब चालक खुद सुरक्षित रहेगा।”
चेकिंग अभियान के दौरान कई राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करने सुजानपुर पहुंचे जिले से अधिकारी












