खेत में पेड़ की टहनी काटते समय 42 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत में पेड़ की टहनी काटते समय 42 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुटेना माफी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत पर काम कर रहे एक किसान की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय किसान राम प्रकाश सोमवार दोपहर अपने खेत पर खड़े एक पेड़ की टहनी काट रहा था। बताया जा रहा है कि वह पेड़ पर चढ़कर सूखी टहनियां काट रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे नीचे आ गिरा। गिरने के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा माना जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मिरहची ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और हर संभव आर्थिक व सामाजिक मदद का भरोसा दिलाया।
गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें