प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने पर, पुलिस प्रशासन विधिक कार्यवाही जारी।

जनपद प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने पर, पुलिस प्रशासन विधिक कार्यवाही जारी।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता देती जनपद प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X एवं विभिन्न WhatsApp/न्यूज़ ग्रुपों पर फतनपुर क्षेत्र से संबंधित बताते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। जाँच में स्पष्ट हुआ कि उक्त वीडियो प्रतापगढ़ का न होकर थाना पवारा, जनपद जौनपुर का है। इस भ्रामक वीडियो को प्रसारित करने पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 210/25, धारा 66D आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इसी प्रकार थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23/24.09.2025 को ट्विटर एवं सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो की जाँच में ज्ञात हुआ कि काले कपड़े पहने कुछ लोगों को दिखाकर ट्रांसफार्मर क्षेत्र पर खतरा होने की अफवाह फैलाई गई थी। इस वीडियो के संबंध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 217/25, धारा 353(2)/351(3) BNS पंजीकृत कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जनता से अपील

प्रतापगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी तरह के भ्रामक, अफवाहपूर्ण या अपुष्ट वीडियो/सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल समाज में भय और भ्रम फैलाती हैं, बल्कि कानूनी अपराध भी हैं।

यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर/थाने के CUG नंबर पर अवगत कराएँ। आपकी सतर्कता से ही कानून-व्यवस्था और शांति कायम रह सकती है।

ये भी पढ़ें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश जनपद को स्वच्छ, सुरक्षित और विकासशील बनाने पर जोर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया