नवरात्रि पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने की पैदल गश्त

नवरात्रि पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने की पैदल गश्त

पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य‌ फतेहपुर । नवरात्रि, दशहरा और दुर्गा पूजा को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय और महिला थाना प्रभारी संगीता यादव के साथ पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान पत्थरकटा चौराहा से पटेल चौराहा तक तथा विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मिशन शक्ति चरण-5 के तहत महिलाओं और आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान निरीक्षक नीतू यादव, रामाशीष यादव, चौकी प्रभारी भारत सिंह, रितेश राय, अखिलेश यादव, अनीश शुक्ला, रविन्द्र यादव, धीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। महिला उप निरीक्षक दिव्या पटेल, मनोज परवीन तथा महिला कांस्टेबल ज्योति, द्रौपदी, क्षमा अवस्थी, सुमन यादव व PRD की महिला जवानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

गश्त दल ने चौक, मुराईंन टोला, पत्थरकटा, पटेल नगर चौराहा समेत प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसी क्रम मे बकेवर पुलिस शासन द्वारा दिए गए निर्देश के तहत मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, महिला संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं थाना स्तर पर गठित महिला सुरक्षा केंद्र के बारे में व्यापक जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने पर, पुलिस प्रशासन विधिक कार्यवाही जारी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया