पुलिस आयुक्त, प्रयागराज सुश्री सौम्या अग्रवाल का जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
उनके आगमन पर जिलाधिकारी कार्यालय, प्रतापगढ़ में उनका गरिमामय स्वागत किया गया।। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस आयुक्त महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ससम्मान सलामी प्रदान की गई।। आगमन के दौरान जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भी उपस्थित रहकर उनका अभिवादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।।












