प्रतापगढ़ में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है।

प्रतापगढ़ में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है।

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रेम संबंध के विवाद में एक लगभग 25 वर्षीय गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, 15 मार्च 2026 को युवती घर से इलाज के लिए लालगंज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना लालगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। इसी बीच 17 मार्च को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के गोंदाही गांव के पास शारदा सहायक नहर किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान लापता युवती के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी अनुज सिंह को थाना लालगंज क्षेत्र के रायपुर तियाई के पास ग्राम कैथौला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका मृतका से काफी समय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन इसी बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। 15 मार्च को जब युवती उससे मिली तो वह उसके साथ रहने की जिद करने लगी। आरोपी ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो विवाद बढ़ गया।आरोपी ने बताया कि वह युवती को अपने टायर गोदाम के पास ले गया, जहां उसने पहले कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने की कोशिश की। जब स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपनी कार (अर्टिगा) की डिग्गी में रखा और देर शाम होने पर उसे संग्रामगढ़ क्षेत्र की गोंदाही नहर में फेंक दिया। शव मिलने के बाद आरोपी डर गया और इधर-उधर छिपता फिर रहा था, लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना रिश्तों में बढ़ते तनाव और अपराध की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें