थाना शालीमार गार्डन एसीपी श्रीअतुल कुमार सिंह,व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में हाउसिंग काम्प लैक्स,अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 04 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया एवं 01 अभियुक्ता (संचालिका), 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शालीमार गार्डन एसीपी श्रीअतुल कुमार सिंह,व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में हाउसिंग काम्प लैक्स,अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 04 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया एवं 01 अभियुक्ता (संचालिका), 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाला थाना शालीमार गार्डन की संयुक्त पुलिस देह व्यापार का भंडाफोड़ सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन श्रीअतुल कुमार सिंह,व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर शालीमार हाउसिंग काम्पलैक्स, थाना क्षेत्र शालीमार गार्डन गाजियाबाद से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 04 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 01 अभियुक्ता (संचालिका), 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद । कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि शालीमार हाउसिंग काम्पलैक्स में भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए अतुल कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा म०नं० सी 150 शालीमार हाऊसिंग काम्पलैक्स थाना शालीमार गार्डन कमि) गाजियाबाद में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में 04 पीड़ित महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 02 अभियुक्त

अभियुक्त 1. विपिन शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी रमा गार्डन थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीब 40 वर्ष व

अभियुक्त 02 शोयब शेख पुत्र शमसुद्दीन शेख निवासी शहीद नगर
थाना साहिबाबाद कमि) गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष व 01 अभियुक्ता 3. आरती उर्फ शबनम पत्नी स्व० नौशाद निवासी शालीमार हाऊसिंग काम्पलैक्स थाना शालीमार गार्डन कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण तथा अभियुक्ता के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण व पीडिता महिलाओं से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्ता आरती उर्फ शबनम द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से रैस्क्यू महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते है, पीडित महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। इस कार्य को करने में ग्राहकों से भारी धनराशि लेकर कुछ रुपये महिलाओं को भरण पोषण हेतु दिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. विपिन शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी रमा गार्डन थाना करावल नगर दिल्ली 94 उम्र करीब 40 वर्ष।

2.शोयब शेख पुत्र शमसुद्दीन शेख निवासी शहीद नगर थाना साहिबाबाद कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।

3.आरती उर्फ शबनम पत्नी स्व० नौशाद निवासी शालीमार हाऊसिंग काम्पलैक्स थाना शालीमार गार्डन कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष (संचालिका)।बरामदगी का विवरण :-आपत्तिजनक सामग्री बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त गण व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद पर अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया