गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से एसीपी नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय एवं विजयनगर पुलिस ने द्वारा जाग रूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए।विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत गाजियाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त एवं अवैध हथियार मुक्त गाजियाबाद बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज दिनांक 13.04. 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय एवं विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह एवं विजयनगर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत एक शिक्षण संस्थान में आपरेशन प्रहार जागरू कता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए।












