संदिग्ध परिस्थितियो मे लगी आग से गरीब का आशियाना जलकर हुआ ख़ाक
संवाददाता रोहित वर्मा

डेरवा प्रतापगढ — जेठवारा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत डेरवा अन्तर्गत सासूपुर (महियामऊ)मे किराये के मकान मे रहकर किसी तरह जीवनयापन करने वाले गरीब परिवार पर आज शाम संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लगने के कारण मोटरसाइकिल समेत घर के अन्दर रखे कपड़ों समेत घर का पूरा समान जलकर खाक हो गया सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जेठवारा पुलिस टीम के साथ ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था स्थानीय लोगो का कहना रहा कि शायद यह आग सार्टसर्किट के कारण लगी है । थानाध्यक्ष द्वारा डेरवा चौकी ईन्चार्ज को जांच पड़ताल कर कागजी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, मौके पर पहुचे नगर पंचायत डेरवा चेयरमैन कुवर बहादुर पटेल ने परिवार को ढाढ़स बधाते हुए परिवार को हर सम्भव मदद किये जाने का भरोसा दिया । पीडित ने बतलाया कि वह ईरिक्सा चलाते है और पत्नी महिलाओं के कपडे सिलने का कार्य करती है उसी से किसी तरह परिवार का जीवनयापन होता है।। आज शाम परिवार के सभी लोग बाहर गये थे तभी जानकारी मिली की घर मे आग लग गई है भागकर घर आये तो देखा कि सबकुछ जलकर खाक हो गया था जिसे देखकर वह स्वयं पत्नी रीता गुप्ता और दो बच्चो का रो रोकर बुरा हाल हो गया, घर के अन्दर रखी,सिलाईमशीन, मोटर साईकिल, इन्वर्टर बैटरी समेत बिजली के सभी उपकरण,महिलाओ के सिलने हेतु आये महंगे कपडे समेत लाखों रुपये का समान अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर खाक हो गई ,आग इतनी भयावह थी कि कमरे की पूरी दिवाल टूटकर बिखर गई देर रात्रि तक लोग मौजूद रहकर परिवार को दिलासा देते रहे।।












