प्रतापगढ़ थाना महेशगंज आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राधे बाबू की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना परिसर में आने वाले त्योहारों ईद और नवरात्रि को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राधे बाबू द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पत्रकार और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होते हैं। सभी लोग मिलजुल कर शांति और प्रेम के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या अफवाह से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कोई समस्या या विवाद की स्थिति बनती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकार, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें कोर्ट लॉकअप में बंदी से मारपीट का आरोप, परिजनों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस; जांच शुरू












