प्रयागराज : गंगा-यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा, आपदा तंत्र अलर्ट

प्रयागराज : गंगा-यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा, आपदा तंत्र अलर्ट

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 260 सेंटीमीटर और छतनाग में 104 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 97 सेंटीमीटर ऊपर चला गया।

सिंचाई विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.42 मीटर, छतनाग में 83.12 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 83.82 मीटर दर्ज किया गया। दोनों नदियां खतरे के निशान 84.734 मीटर से फिलहाल करीब एक मीटर नीचे बह रही हैं।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन ने आपदा तंत्र को अलर्ट कर दिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें एटा में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 156 वाहनों के काटे चालान

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal