सीडीओ श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में प्राक्कलन समिति की तैयारी बैठक आयोजित

सीडीओ श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में प्राक्कलन समिति की तैयारी बैठक आयोजित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

निर्धारित समयावधि में समस्त तैयारियां पूर्ण करते हुए बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें: सीडीओ दिनांक: 23/04/2026गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की अट्ठारहवीं विधान सभा की प्राक्कलन समिति वर्ष 2025-26 की प्रथम उपसमिति की बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे जनपद गाजियाबाद स्थित दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री मुकेश चौधरी द्वारा की जाएगी, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श एवं स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित है।बैठक के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्व तैयारी बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रस्तावित बैठक के दौरान पंचायत, नगर विकास, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन, गृह एवं ऊर्जा आदि विभागों के कार्यों तथा बजट से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अतः सभी विभाग अपने-अपने लंबित प्रकरणों, विकासात्मक कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तथा आवश्यक अभिलेख पूर्ण रूप से तैयार रखें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विगत वर्षों की प्रगति का समुचित विवरण तथ्यों एवं आंकड़ों सहित व्यवस्थित रूप में संकलित कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि समिति के समक्ष प्रभावी एवं सुव्यवस्थित प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि में समस्त तैयारियां पूर्ण करते हुए बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की