प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय बैठक करेंगे
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी पुलिसलाइन हेलीपेड के लिए रवाना होंगे, जहां से वे ताज होटल पहुंचेंगे।
ताज होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना और व्यापार, शिक्षा, तकनीक, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ें अखिल भारतीय शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन












