पेनीपुरवा में अमृत जल योजना के पानी में कीड़े मिलने का आरोप, प्रिया सिंह ने की शिकायत

पेनीपुरवा में अमृत जल योजना के पानी में कीड़े मिलने का आरोप, प्रिया सिंह ने की शिकायत

16 अप्रैल को शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

पेनीपुरवा। अमृत जल योजना के तहत पेनीपुरवा में आपूर्ति किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी प्रिया सिंह ने आरोप लगाया है कि नल से आने वाले पानी में कीड़े एवं अन्य अशुद्धियां मिल रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रिया सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में 16 अप्रैल को संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में यही दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से पानी की गुणवत्ता की जांच कराकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर मामले को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आयोजित किया वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता संगोष्ठी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें