उचित पोषण व शुद्ध पेयजल हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाता है: डॉ. शगुन।

उचित पोषण व शुद्ध पेयजल हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाता है: डॉ. शगुन।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 15 अप्रैल। खंड पानीपत के ग्राम पंचायत निजामपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माता व बच्चों का शारीरिक पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जिला सलाहकार डॉ. सतविंदर टाया ने शिरकत की।डॉ. सतविंदर टाया ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार का उद्देश्य पोषण पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं व बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हेल्थ डिपार्टमेंट से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शगुन ने उपस्थित महिलाओं व बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा अच्छा स्वास्थ्य हमारे अच्छे खान-पान पर ही निर्भर करता है इसके लिए हमें अपने खाने-पीने की चीजों पर ध्यान देना होगा और हमें पौष्टिक आहार अपनाना होगा। स्वास्थ्य विभाग से एमपीएचडब्ल्यू सुनीता ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को समय पर उनके बच्चों के वैक्सीनेशन करने संबंधित जानकारी दी।जन स्वास्थ्य विभाग से बीआरसी रोशन लाल ने कार्यक्रम में जल संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि पोषण के साथ-साथ स्वच्छ पानी भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हमारा खानपान अत: हमें अपना खान-पान के साथ-साथ पानी को भी स्वच्छ रखना अत्यंत आवश्यक है। गंदे पानी की वजह से हम 80 प्रतिशत बीमारियों का शिकार होते हैं अगर हमारा पानी स्वच्छ होगा तो हमें बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम ने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माता को हरी सब्जियां फल व पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित्रा, आशा वर्कर सुमन, ज्योति, नीलम, पूनम आदि उपस्थित रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें