UP: स्कूल खुलने की तिथि बढ़ाई गई, निजी स्कूलों को मिली छूट

भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में स्कूल खुलने की तिथि बढ़ाई गई, निजी स्कूलों को मिली छूट

स्टेट संवाददाता – विष्णु रावत लखनऊ/उत्तर प्रदेश. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के खुलने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले स्कूल 16 जून 2025 से खुलने थे, लेकिन अब यह तिथि बढ़ा दी गई है। नई तिथि की घोषणा संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जल्द की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बच्चों को लू और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

निजी स्कूलों को दी गई निर्णय की स्वतंत्रता

जहां सरकारी स्कूलों के लिए यह निर्णय अनिवार्य है, वहीं निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को इस विषय में निर्णय लेने की छूट दी गई है। शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि निजी स्कूल चाहें तो परिषद के निर्देशों का पालन करें या फिर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से स्वतंत्र रूप से निर्णय लें।

अभिभावकों ने किया फैसले का स्वागत

प्रदेश के अभिभावकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और मांग की है कि जब तक तापमान सामान्य न हो जाए, तब तक स्कूलों को बंद ही रखा जाए। उनका मानना है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि है।

राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: कुंडा में लव जिहाद का मामला, किशोरी को भगाने का आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें