मैनपुरी में सनसनी: तीन दिन से लापता युवक का शव शहीद स्मारक पर फंदे से लटका मिला

मैनपुरी में सनसनी: तीन दिन से लापता युवक का शव शहीद स्मारक पर फंदे से लटका मिला

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन से लापता युवक का शव शहीद स्मारक पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विकास उर्फ विक्की (35 वर्ष) पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम विघरई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास पिछले तीन दिनों से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई गई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ था।गुरुवार देर रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने ग्राम कंजाहार स्थित शहीद फौजी सुनील कुमार स्मारक पर एक शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान विकास उर्फ विक्की के रूप में की। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत 1 से 2 दिन पहले हो चुकी थी। बताया गया कि यह स्मारक श्री हर्ष (28 वर्ष) के खेत में बना हुआ है। विकास ने स्मारक के गेट के ऊपर लगी लोहे की ग्रिल से लोहे के तार के सहारे फांसी लगाई थी। घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया