रायबरेली: राखी पर बहनों ने जताया विश्वास, अतुल सिंह बोले- हर हाल में करूंगा रक्षा

राखी पर बहनों ने जताया विश्वास, अतुल सिंह बोले- हर हाल में करूंगा रक्षा

ऊंचाहार की बहनों के साथ प्यार , विश्वास और सुरक्षा का मेरा अटूट बंधन – अतुल सिंह

ऊंचाहार (रायबरेली)।: रक्षा बंधन के अवसर पर ऊंचाहार के बाबूगंज बाजार में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा उम्मीदवार अतुल सिंह ने कहा कि माताओं-बहनों का स्नेह और विश्वास उनके लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि 101 बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधी है, यह मेरे लिए आजीवन निभाने वाला वचन है।

अतुल सिंह ने कहा कि समाज में नारी शक्ति को आदि देवी मानकर पूजा जाता है और उन्हें मिला यह आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

राखी पर बहनों ने जताया विश्वास, अतुल सिंह बोले- हर हाल में करूंगा रक्षा
कार्यक्रम की फोटो

उन्होंने बहनों को आश्वासन दिया कि उनकी रक्षा और सम्मान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की।

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी कर चुनाव जीत रही है, जिसे हमारे नेता राहुल गांधी ने उजागर किया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता को एकजुट होकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा।

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अतुल सिंह ने जगतपुर, रोहनिया और ऊंचाहार के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता गोलू अग्रहरि ने किया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भारी बारिश होने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडे, पूर्व डिप्टी एसपी आर.एन. गौतम, रामदत्त पांडे, देवेंद्र सिंह, डॉ. राकेश यादव, रवि सिंह, पप्पू मिश्रा, पंकज यादव, सोनू सरोज, सुनीता सरोज, ममता पाल, आशा देवी, मंजू देवी, पुष्पा रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें बस्सी: देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी, उच्च स्तरीय समिति का गठन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया