जलेसर में सपा ने मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सामाजिक एकता व शिक्षा पर दिया जोर
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। समाजवादी पार्टी के जिला संगठन द्वारा जलेसर स्थित कैंप कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा जिला अध्यक्ष परवेज़ ज़ुबैरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परवेज़ ज़ुबैरी ने कहा कि सनातन परंपरा में महाराजा दक्ष प्रजापति का महत्वपूर्ण स्थान है और उनके आदर्श समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश देती है।
जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज को संगठित, शिक्षित एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी से सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।
इस दौरान योगेंद्र पाल सिंह प्रजापति, मलखान सिंह प्रजापति, विजय पाल सिंह प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, बबलू प्रधान, मुसर्रत अंसारी, अरशद खान, संजय लाखन सिंह प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूरन मल प्रजापति, वंशी सिंह, सोवरन सिंह प्रजापति, वीरेंद्र सिंह प्रजापति, पुष्पेंद्र सिंह प्रजापति, प्रशांत सिंह पाशु सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें सावन के प्रथम दिन बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ी आस्था, पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया रुद्राभिषेक।












