निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु 24 अप्रैल को ब्लाक मानधाता में विशेष पंजीकरण शिविर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।दिनांक 23 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों और विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु अधिकतम रूपये 15,000 तक के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों में कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, स्मार्टफोन, टैबलेट, ब्रेल किट एवं एडीएल किट आदि शामिल हैं। इच्छुक लाभार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष तथा अन्य दिव्यांगजनों को तीन वर्ष में एक बार लाभ देने का प्रावधान है।
उन्होने बताया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक दिव्यांगजनो को आधार कार्ड, यू०डी०आई०डी० कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ खण्ड विकास अधिकारी मानधाता के सभागार कक्ष में उपस्थित होकर दिनांक 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित
ये भी पढ़ें पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई, बिना एसएमएस सिस्टम के हार्वेस्टर मिले तो होगा सीज












