सुपरवाइजर की अभद्र भाषा और धमकी से मचा हड़कंप, आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल

सुपरवाइजर की अभद्र भाषा और धमकी से मचा हड़कंप, आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी

“बुलाओ मीडिया, क्या उखाड़ लेगी” — सुपरवाइजर की दबंगई, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा रवैया?

कौशांबी। सिराथू विकासखंड क्षेत्र के देवखरपुर ग्राम पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री समय से केंद्र नहीं खोलती, जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को केंद्र पर भेजने से कतराने लगे हैं। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मात्र दो बच्चे ही मौजूद पाए गए। जब कार्यकत्री से पंजीकृत बच्चों की संख्या के बारे में पूछा गया तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं और यह कहकर टाल दिया कि चार–पांच बच्चे पानी पीने के लिए बाहर गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर बच्चों को मिलने वाले पोषाहार में कटौती की जाती है, बल्कि कई बार पोषाहार का वितरण ही नहीं किया जाता। इस संबंध में सवाल उठाने पर कार्यकत्री बहस और झगड़े पर उतारू हो जाती हैं। ग्रामीणों के आरोपों से घिरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मामले की जानकारी अपने सुपरवाइजर को दी। आरोप है कि इसके बाद सुपरवाइजर ने देवखरपुर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए न सिर्फ धमकी दी, बल्कि यह भी कहा कि “मीडिया को बुला लो, क्या उखाड़ लेगी।” इस कथित बयान से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर की अभद्र भाषा और धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो ने विभागीय कार्यशैली और अधिकारियों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सुपरवाइजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके और बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें